पडरौना नगर के युवाओं से विनय जायसवाल ने की आत्मीय संवाद, समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने आवास पर नगर के युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना गया। इस दौरान युवाओं ने नगर से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। उनकी बातों और चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर कहा गया कि अपने लोगों के बीच बैठकर उनकी बात सुनना और उनकी चिंताओं को समझना हमेशा विशेष अनुभव रहा है। पडरौना के युवा नगर की ऊर्जा, उम्मीद और आने वाले कल की ताकत हैं।पडरौना को बेहतर और विकसित बनाने की यात्रा में युवाओं की भागीदारी और उनके सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। नगर, लोगों और युवाओं के साथ हर कदम पर, हर समय खड़े रहने का संकल्प दोहराया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें