ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम का कार्य नवंबर से पूर्व हर हाल में हो पूरा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम का औचक निरीक्षण कर निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति परखी, संरचनात्मक सजावट और सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह का समझौता न करने के दिए निर्देश।

विवेक शर्मा Picture
Published On

जिलासंवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम का शेष कार्य आगामी नवंबर माह से पूर्व हर हाल में गुणवत्तापूर्वक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम का कार्य नवंबर से पूर्व हर हाल में हो पूरा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित समयसीमा में देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोग स्वयं उत्तरदायी होंगे।

कुशीनगर : मुसहर टोली में पहुंचा ‘सेवा सेतु अभियान’, एक छत के नीचे मिलीं कई विभागों की सेवाएं Read More कुशीनगर : मुसहर टोली में पहुंचा ‘सेवा सेतु अभियान’, एक छत के नीचे मिलीं कई विभागों की सेवाएं

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम की संरचनात्मक सजावट और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम की सुंदरता के साथ वहां आने वाले लोगों की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार की कमी या खामी नहीं रहनी चाहिए।

राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- जिंदगी के मुश्किल दौर में उठाया था बड़ा कदम Read More राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- जिंदगी के मुश्किल दौर में उठाया था बड़ा कदम

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को शेष कार्यों की दैनिक स्तर पर मॉनिटरिंग करने, आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयावधि में ऑडिटोरियम को पूर्ण कर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

प्रयागराज में पूर्व सीएमएस से 1.78 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ़्तार Read More प्रयागराज में पूर्व सीएमएस से 1.78 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ़्तार

Post Comments

Comments