कुशीनगर : तीन साल से बंद पड़ा एएनएम सेंटर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्श

डीएम से अविलंब केंद्र चालू कराने की मांग

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पखनहा में करीब तीन साल से बंद पड़े एएनएम सेंटर को चालू कराने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर एएनएम सेंटर को अविलंब संचालित कराने की मांग की।

ग्राम पंचायत निवासी माधव खरवार ने बताया कि गांव में करीब तीन वर्ष पूर्व एएनएम सेंटर का निर्माण कराया गया था। सेंटर के लिए एएनएम की तैनाती भी हो चुकी है, लेकिन भवन का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में एएनएम गांव में किराये के भवन में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएचसी विशुनपुरा के अधिकारियों द्वारा बताया जाता है कि ठेकेदार की ओर से भवन को अभी तक विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके चलते एएनएम सेंटर बंद पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण गांव की महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर भवन को शीघ्र हैंडओवर कराया जाए और एएनएम सेंटर का नियमित संचालन शुरू कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। प्रदर्शन में केशव दीक्षित, सुरेंद्र दुबे, पुरुषोत्तम दुबे, विनोद दुबे, विक्रम, माधव खरवार, अजय कुशवाहा, दिवाकर यादव, नगीना चौहान, प्रभंश कुशवाहा, राजेश चौहान, लक्ष्मण चौहान, विजय राजभर, रम्पत खरवार, मुकेश कुशवाहा, गणेश चौहान, विश्वनाथ चौहान, सुबोध दुबे, जवाहिर भारती, ज्ञानी खरवार सहित एएनएम स्नेहलता भारती मौजूद रहीं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें