कुशीनगर : 8 अक्टूबर को सपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा Add Your Title

पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जाएगी पदयात्रा, राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र सौंपेंगे कार्यकर्ता

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी की ओर से 8 अक्टूबर को कुशीनगर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को जिला सपा कार्यालय लोहिया भवन में पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन से पदयात्रा शुरू होगी, जो जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट तक जाएगी। यहां संक्षिप्त सभा के बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

रामअवध यादव ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपनी आपत्तियों एवं मांगों को आंदोलन के माध्यम से उठा रही है। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि हाल में हुए विभिन्न राज्यों के चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जिसे लेकर पार्टी सवाल उठा रही है। इसी मुद्दे को लेकर 30 सितंबर को नई दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक भी हुई थी।

मंडलायुक्त ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा Read More मंडलायुक्त ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा

बैठक में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जावेद इकबाल, जिला महासचिव ऐनुल हक, राजेश प्रताप राव बंटी, मोहम्मद इलियास अंसारी, विक्रमा यादव, राजेंद्र यादव मुन्ना, विजेंद्र पाल यादव बब्लू, संतोष तिवारी, उदयभान गुप्ता, जवाहर लाल गौतम, काजल यादव, चंद्रप्रकाश यादव, अकबर अंसारी, गोविंद गोंड, निठुरी राजभर, विजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रयागराज में डेंगू का फैला दायरा, अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 88 Read More प्रयागराज में डेंगू का फैला दायरा, अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 88

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें