कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज कुशीनगर में बाढ़ राहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

चैनपट्टी के पटवा टोले में बाढ़ कटाव का भी लेंगे जायजा

 कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र का दौरा करेंगे। संशोधित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह देवरिया से रवाना होकर करीब 11 बजे सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल पट्टी पहुंचेंगे। यहां वह बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद मंत्री चैनपट्टी के पटवा टोले में पहुंचकर नारायणी नदी के कटाव और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से राहत कार्यों तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेने का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे मंत्री थाना सेवरही-तमकुहीराज क्षेत्र से आगे के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके भ्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ जनसंपर्क अधिकारी सुजीत रघुवंशी भी रहेंगे। गौरतलब है कि नारायणी नदी की बाढ़ और तटबंध कटाव से तमकुहीराज क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए हैं। ऐसे में मंत्री का यह दौरा बाढ़ राहत एवं कटावरोधी कार्यों की जमीनी स्थिति के निरीक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव Read More सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें