सिसौना के गौरव और अनुष्का बने ब्लाक चैंपियन
ब्लाक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सिसौना न्यायपंचायत के गौरव मेवाड़ी और अनुष्का विश्वास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गौरव ने 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
सितारगंज। ब्लाक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सिसौना न्यायपंचायत के गौरव मेवाड़ी और अनुष्का विश्वास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गौरव ने 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं अनुष्का विश्वास ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आदर्श जूनियर हाईस्कूल एंजनिया में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक खेल समन्वयक हृदेश चौहान, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र तोमर और केएन अटवाल ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न न्यायपंचायतों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग खेल एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में सिसौना के विराज देवान ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में प्रजोत सिंह, 400 मीटर में तन्मय और लंबी कूद में नानकमत्ता के अर्जुन मल्लिक प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में राही, 100 मीटर में योगिता दिगारी, 200 मीटर में आशिका, 400 मीटर में स्वलेहा तथा लंबी कूद में दीपांशी राणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में समीर सरदार, 200 मीटर में शवाव, ऊंची कूद और गोला फेंक में वंश तथा बाधा दौड़ में विशेष तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस और खो-खो प्रतियोगिता में सिसौना की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आकांक्षा, 600 मीटर में डौली फर्त्याल और बाधा दौड़ में परिधी बिष्ट ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निर्मल सरकार, अजय क्विरा, रामजन्म चौहान, जशोद मेहता, जयंत मंडल, रामानंद राणा, राजेश कुमार, संतोष नयाल, पूजा सिंह, रंजू राणा, मोनिका, जितेंद्र राणा, ओमकार सिंह, अवधेश कुमार, मुनीश कुमार, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो लाइन: सितारगंज ब्लाक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे।
#SwatantraPrabhat #SchoolEducation #LatestNews #SportsCompetition #SchoolSports #StudentAthletes #Sitarganj #UttarakhandNews #SitarganjNews #TrackAndField #BlockLevelSports #SchoolGames #AthleticsCompetition #GauravMewari #AnushkaBiswas #Siswauna #GoldMedal #RunningCompetition #LongJump #HighJump #RelayRace #KhoKho #SportsTalent #YouthSports #UttarakhandSports


Comments