जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को गाँधी जयंती की शुभकामनायें देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में हम सभी बचपन से ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में जो सिद्धांत बनाये तथा जिसका अनुसरण करते हुए भारत वर्ष को गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए प्रयास किया, उसे हमें अपने जीवन में अनुसरण एवं आत्मसात करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सभी लोगो से अपने कार्यालय, आवास व आस-पास में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनके आदर्शो एवं उनकी जीवन शैली से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। हमें सच्चे मन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगो की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। दूसरे के दुख दर्द को महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी दूसरो से जो अपेक्षा करते है, पहले उसकी शुरूआत स्वयं अपने से करना चाहिए तथा स्वयं उसको अपने ऊपर लागू करें, जो बोले, वहीं करें।
जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने जीवन में सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांतों का पालन किया। हम सभी को उनके व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए तथा ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगो की मदद करनी चाहिए। समर्पण भाव से हम सब बड़े से बड़े लक्ष्य को निरंतर मेहनत से प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नजूल, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट व कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
[10/2, 4:44 PM] Distic Information: **दिव्यांग छात्रों ने मनायी गांधी जयंती**
2 अक्टूबर 2026 को राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय मेजा (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित) में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गई। छात्रों ने भाषण, कविता, नाटक के माध्यम से गांधी जी की सत्य अहिंसा पर चलने को अपने जीवन में उतारने को आत्मसात करने का निश्चय लिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष, आजादी दिलाने इत्यादि के विषय पर अपने विचार छात्रों के बीच साझा किया। इस अवसर पर शिक्षिका अनिता सरन व विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
मंडला आयुक्त ने गांधी से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय में दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से धैर्य, सहनशीलता और संयम की प्रेरणा लेते हुए विपरीत परिस्थितियों में शांत रहकर विवेकपूर्ण निर्णय लेने का संदेश दिया।
उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि लंदन की यात्रा के दौरान जहाज पर अंग्रेजों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के बावजूद गांधी जी ने अपना संयम नहीं खोया। उन्होंने किसी भी उकसावे का अनुचित ढंग से प्रतिकार करने के बजाय धैर्य और सहनशीलता का परिचय दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें यह सीख देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, हमें अपनी प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण रखते हुए शांत, संयमित और विवेकपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी स्मरण किया गया। उनके जीवन को सार्वजनिक सेवा में निष्ठा, अनुशासन और सादगी की प्रेरणादायी मिसाल बताते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने आचरण से यह संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा में पद से अधिक महत्वपूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दोनों महापुरुषों की जीवनशैली और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें अपने आचरण एवं जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
दिव्यांग छात्रों ने मनायी गांधी जयंती
समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय मेजा (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित) में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गई। छात्रों ने भाषण, कविता, नाटक के माध्यम से गांधी जी की सत्य अहिंसा पर चलने को अपने जीवन में उतारने को आत्मसात करने का निश्चय लिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष, आजादी दिलाने इत्यादि के विषय पर अपने विचार छात्रों के बीच साझा किया। इस अवसर पर शिक्षिका अनिता सरन व विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
#SwatantraPrabhat #Prayagraj #प्रयागराज #DistrictAdministration #GandhiJayanti #महात्मागांधी #MahatmaGandhi #DivyangStudents #दिव्यांगछात्र #ManishKumarVerma #DisabilityEmpowerment #गांधीजयंती #GandhiJayanti2026 #TruthAndNonviolence #GandhiIdeology #LalBahadurShastri #SwachhtaAbhiyan #लालबहादुरशास्त्री #PrayagrajDM #CollectoratePrayagraj #Mandalayukta #LokeshM #GovernmentOfficials #Mandsaur? #SpecialSchool #Maja


Comments