मुख्यमंत्री राहत कोष में आऊटा ने दिए एक लाख रुपये
असम में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (आऊटा) ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया।
श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात ::
असम में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (आऊटा) ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया।
गत 30 सितंबर बुधवार को असम सचिवालय स्थित बराक घाटी कार्यालय में आऊटा के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार दास और महासचिव डॉ. विश्वरंजन राय ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान आऊटा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को असम विश्वविद्यालय के दौरे के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने शीघ्र विश्वविद्यालय का दौरा करने में रुचि व्यक्त की।
आऊटा की ओर से बताया गया कि हाल की बाढ़ से ऊपरी असम के कई परिवार प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण घर-बार और आजीविका को नुकसान पहुंचने के साथ सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। ऐसी परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व मानते हुए शिक्षक संघ की ओर से यह सहायता प्रदान की गई। शिक्षक संघ ने कहा कि शिक्षा एवं ज्ञानचर्चा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से यह सहयोग किया गया है।
#SwatantraPrabhat #Sribhumi #AssamNews #शिक्षकसंघ #समाजसेवा #AssamUniversity #असमविश्वविद्यालय #श्रीभूमि #FloodRelief #बाढ़राहत #HimantaBiswaSarma #हिमंतबिस्वसरमा #Assam #AssamFlood #ChiefMinisterReliefFund #FloodAffectedFamilies #AOUTA #AssamUniversityTeachersAssociation #ReliefDonation #असम #असमबाढ़ #मुख्यमंत्रीराहतकोष #बाढ़पीड़ित #राहतकार्य #मानवीयमदद


Comments