उसका बाजार में धूमधाम से मनाया गया गांधी और शास्त्री जयंती

उसका बाजार क्षेत्र के विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर  महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर ।
 
उसका बाजार क्षेत्र के विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर  महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मंजू जायसवाल ने ध्वजारोहण किया और  उनके आदर्शो पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। कस्बा के किसान इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया ।
 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य  संजय गुप्ता ने  कहा की प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करते है,और शास्त्री जी  भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे।इन्होंने  "जय जवान जय किसान" का नारा दिया था। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें