रास्ते में गायब होता था कंपनी का सरिया, दुकान पर खपाने का खुलासा

बस्ती जिलेहर्रैया थाना क्षेत्र में चोरी की सरिया ट्रक सहित पकड़ी गईकंपनी से डिस्ट्रीब्यूशन के लिए निकले सरिया को रास्ते में उतारकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बेचने के कथित खेल का हर्रैया पुलिस SHO संजय कुमार और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलेहर्रैया थाना क्षेत्र में चोरी की सरिया ट्रक सहित पकड़ी गईकंपनी से डिस्ट्रीब्यूशन के लिए निकले सरिया को रास्ते में उतारकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बेचने के कथित खेल का हर्रैया पुलिस SHO संजय कुमार और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने ट्रक चालक, खलासी और बिल्डिंग मैटेरियल दुकान संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गैलेंट ब्रांड के नौ बंडल सरिया, 11 हजार रुपये नकद और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।
 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम तिवारी, रोहित तिवारी और रामकेवल के रूप में हुई है। तीनों को 2 अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे बिहरा सेमरहिया मोड़, महाराजगंज स्थित आरके ट्रेडर्स के पास से गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस का कहना है कि कंपनी की ओर से सरिया के संबंध में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरके ट्रेडर्स पर कंपनी के सरिया के नौ बंडल उतारे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ की और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक में लदे सरिया के कुछ बंडल रास्ते में उतारकर बेच दिए जाते थे। पुलिस का दावा है कि यह काम कथित तौर पर ट्रक के अतिरिक्त खर्च निकालने के उद्देश्य से किया जाता था।
 
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ बंडल सरिया के साथ 11 हजार रुपये नकद और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कंपनी के माल को रास्ते में उतारकर बेचने का सिलसिला कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस के अनुसार पूछताछ में इस मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी मिली है। हालांकि उनकी भूमिका की पुष्टि और आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मामला केवल नौ बंडल सरिया की बरामदगी तक सीमित है या इसके पीछे माल की हेराफेरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था, यह पुलिस की आगे की जांच से स्पष्ट होगा। पुलिस अब माल की सप्लाई, ट्रक की आवाजाही, बिक्री और रकम के लेनदेन से जुड़े तथ्यों को भी खंगाल रही है।
 
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, दिनेश कुमार सिंह तथा महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी सहित हर्रैया थाना और एसओजी टीम शामिल रही।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें