महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
तहसील क्षेत्र के थाना त्रिलोकपुर के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
तहसील क्षेत्र के थाना त्रिलोकपुर के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने थाना परिसर में तिरंगा झंडा फहराया एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने अपने सभी साथियों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी लोग शपथ लेते है कि स्वच्छ भारत बनाना है।
और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश भक्ति में अपना पूरा जीवन समर्पित किया एवं देश वासियों व बच्चों से दुलार प्यार करते थे। नगर पंचायत बिस्कोहर के पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही ने झंडा फहराया एवं उनके चित्र पर पुष्पअर्पित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता देश प्रेम और महापुरुषों के आदर्शों का संदेश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय कोहडोरा में प्रभारी इंचार्ज गोपेश दुबे, बड़हरा विशुनपुर बब्बन प्रसाद यादव ,तथा प्राथमिक विद्यालय हरि बधन पुर में प्रभारी आशीष चौधरी ने झंडारोहण किया
2अक्टूबर के उपलक्ष्य में क्षेत्र के स्कूलों, सामाजिक स्थानों पर झंडा फहराया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों को दोनों महापुरुषों की जीवन संघर्ष और देश की प्रति योगदान की जानकारी दी गई ।शिक्षकों ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, अमित कुमार शाही, उपनिरीक्षक त्रिभुवन यादव, रुदल प्रसाद चौरसिया , कृष्ण कुमार पाण्डेय, गणेश कुमार, रमाशंकर यादव ,रामायण प्रसाद, इंदरजीत सिंह , एहतेशान अहमद, मनीष यादव , आशीष मौर्य,आदि मौजूद रहे।
#Siddharthnagar #SwatantraPrabhat #स्वच्छताअभियान #SiddharthnagarNews #सिद्धार्थनगरसमाचार #बिस्कोहर #Biskohar #Itwa #ItwaNews #SwachhBharat #TrilokpurPolice #GandhiJayanti #प्रभातफेरी #त्रिलोकपुर #गांधीजयंती #विद्यालयकार्यक्रम #GandhiJayanti2026 #LalBahadurShastri #SwachhtaAbhiyan #लालबहादुरशास्त्री #PrabhatPheri #इटवासमाचार #महापुरुषोंकेआदर्श #देशप्रेम


Comments