पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम; 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

Abhinav Shukla Picture
Published On

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। देर रात राजोके क्षेत्र में सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को जवानों ने मार गिराया।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सीमा पर तैनात जवानों ने कंटीली तार के पार संदिग्ध गतिविधि देखी। करीब तीन संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर धीरे-धीरे भारतीय सीमा की ओर बढ़ते दिखाई दिए।

जवानों ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद स्थिति को देखते हुए BSF जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और BSF ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों की ओर से अभी तक मारे गए संदिग्धों के पास से बरामद सामान या अन्य संभावित रिकवरी की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

BSF जवानों की सतर्कता के चलते सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

छह दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं Read More छह दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें