सिसैया खुर्द में पुलिस कार्रवाई पर बवाल, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से मारपीट का ग्रामीणों ने लगाया आरोप; धौरहरा इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विधायक ने आरोपों को बताया साजिश

अजय यादव Picture
Published On

लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में सड़क और विकास कार्यों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर तूल पकड़ चुका है। ग्रामीणों ने पुलिस पर घरों में घुसकर पुरुषों के साथ महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद धौरहरा थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सड़क और विकास कार्यों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए और धौरहरा विधायक व ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और कई घरों में घुसकर ग्रामीणों के साथ मारपीट की। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार घटना में करीब 16 ग्रामीण घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई विधायक के इशारे पर की गई। हालांकि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले को साजिश बताया है। पुलिस विभाग की ओर से की गई जांच के बाद पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

लोधी समाज ने जताया विरोध

किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की तैयारी, माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरूकता अभियान Read More किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की तैयारी, माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरूकता अभियान

घटना को लेकर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ भी ज्यादती की गई। उन्होंने कहा कि छह-सात साल के बच्चे और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट किए जाने के आरोप बेहद गंभीर हैं।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही Read More परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

राजकुमार लोधी ने कहा कि यदि किसी समाज के लोगों के साथ इस तरह की कार्रवाई होती है तो लोधी समाज इसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोग पूरे प्रदेश में ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और दोषी अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

7.7% की आर्थिक विकास दर से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार, चार्जिंग नेटवर्क को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का दर्जा देने पर जोर Read More 7.7% की आर्थिक विकास दर से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार, चार्जिंग नेटवर्क को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का दर्जा देने पर जोर

मामले में पुलिसकर्मियों के निलंबन और प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किए जाने के बाद अब विभागीय जांच पर ग्रामीणों की नजर है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें