राजनीति
बस्ती के 60 किसान और 20 कर्मचारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जबलपुर रवाना
इनके साथ 20 विभागीय कर्मचारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
बस्ती। बस्ती जिले मे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनांतर्गत 9 से 13 सितंबर तक पांच दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण एवं क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए बस्ती जनपद से 60 किसानों और 20 विभागीय कर्मचारियों का दल बुधवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना हुआ।
कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में किसान जवाहरलाल नेहरू कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जबलपुर में प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मिलेट्स उत्पादन तथा कृषि की उन्नत पद्धतियों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
प्रेस नोट के अनुसार, जनपद के विभिन्न विकास खंडों से किसानों का चयन किया गया है। प्रत्येक विकास खंड से चार किसान तथा विकास खंड सांऊघाट से आठ किसान, कुल 60 किसान इस दल में शामिल हैं। इनके साथ 20 विभागीय कर्मचारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
बुधवार को संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल राम बचन राम, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने कृषि भवन बस्ती से किसान दल को हरी झंडी दिखाकर जबलपुर के लिए रवाना किया।अधिकारियों के अनुसार, पांच दिवसीय भ्रमण का उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों और उन्नत उत्पादन पद्धतियों से परिचित कर उनकी क्षमता में वृद्धि करना है।
basti news बस्ती न्यूज modern farming किसान विकास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन किसान प्रशिक्षण Farmer Training उत्तर प्रदेश कृषि Agriculture Training UP Agriculture Basti Farmers कृषि प्रशिक्षण जबलपुर प्रशिक्षण Jabalpur Training मिलेट्स पुनरोद्धार योजना Millet Mission NFSM आधुनिक कृषि तकनीक उन्नत कृषि पद्धति Advanced Farming बस्ती किसान 60 किसान 20 कर्मचारी अंतरराज्यीय भ्रमण Capacity Development


Comments