दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, एक हफ्ते से चल रहा था इलाज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के बरभौला गांव में एक सप्ताह पहले दीवार गिरने से घायल हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 
जानकारी के अनुसार बरभौला गांव निवासी शिवकी पुत्र मेदा (80) करीब एक सप्ताह पहले अपने घर पर मौजूद थे। तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में वे मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
 
चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया। करीब एक सप्ताह से उनका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
 
परिजनों ने बताया कि मृतक शिवकी की दो बेटियां हैं। वह लंबे समय से अपनी बेटियों के पास ही रहकर जीवन यापन कर रहे थे। अधिक उम्र होने के कारण वह घर पर ही रहते थे।
 
परिजनों का कहना है कि हादसे में परिवार के मुखिया की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इलाज में काफी खर्च होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें