भारत
60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में करेंगी मुफ्त यात्रा - मंत्री डॉ. संजय निषाद
27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ एवं रक्षाबंधन का त्यौहार मातृशक्ति को उपहार 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश सरकार के मंत्री मत्स्य, डा0 संजय निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ लोहिया कला भवन में देखा गया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य, डा0 संजय निषाद ने कहा कि यह गौतम बुद्ध की धरती है। आज इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकती है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं/बहनों को एक सहयात्री के साथ 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
हमारे देश में मातृशक्ति की पूजा होती है। सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया है। निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। सरकार रोजगार देने का काम कर रही है। आज यह ऐतिहासिक दिन है। राजमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना शुरू की गयी है। आधी आबदी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था समाज के अन्तिम व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिले। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सरकार काम कर रही है। अटल आवासीय विद्यालय में गरीबों के बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे है। बेटिया अपने पैरों पर खड़ी होगी तभी समानता आयेगी। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दिया।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं एवं बहनों को अपने एक सहयात्री के साथ प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा आधी आबादी का सम्मान बढ़ाया गया है। इस अवसर पर मंत्री मत्स्य, उत्तर प्रदेश सरकार डा0 संजय निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा महिलाओं को वस्त्र एवं मिठाई दिया गया।
इस दौरान सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपीअग्रवाल, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, एवं अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी व अन्य संबधित उपस्थित रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर women empowerment siddharthnagar news महिला सशक्तिकरण सरकारी योजना उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लोहिया कला भवन महिला कल्याण योजना लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना 60 साल से अधिक महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा यूपी रोडवेज रक्षाबंधन 2026 नि:शुल्क बस सेवा डॉ. संजय निषाद मातृशक्ति सम्मान Free Bus Travel


Comments