सीएम से लंबित बस अड्डा, फायर स्टेशन, विकास कार्यों के लिये  विधायक ने किया अनुरोध

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ ने देवीपाटन मंडल एवं बस्ती मंडल के विधायकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बस्ती मण्डल की बैठक में विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व कपिलवस्तु  विधायक श्यामधनी राही भी शामिल रहे। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति, लंबित कार्यों, जनसमस्याओं, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता तथा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
 
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से पूरी ताकत और सक्रियता के साथ जनता के बीच रहने तथा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।  मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक विषय पर बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने संगठन से तालमेल बनाकर जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने को कहा । 
 
विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में लंबित बस अड्डा, फायर स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े आवश्यक कार्य किसी भी स्थिति में रुकने नहीं दिए जाएंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है।
 
उनके नेतृत्व में हम संकल्पित हैं कि अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा एनडीए की सरकार बनेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें