मंडलायुक्त . ने लेटे हनुमान जी कॉरिडोर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया

पिलर्स पर कराए जा रहे नक्काशी कार्य में गुणवत्ता एवं फिनिशिंग में कमी पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे लेटे हनुमान जी कॉरिडोर के विभिन्न विकास कार्यों का उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे कॉरिडोर के मैप एवं डिजाइन का अवलोकन करते हुए विभिन्न कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कॉरिडोर में रेड सैंडस्टोन से बनाए जा रहे पिलर्स एवं संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। पिलर्स पर कराई जा रही नक्काशी में अपेक्षित गुणवत्ता एवं फिनिशिंग न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कार्य में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्काशी कार्य में निर्धारित गुणवत्ता एवं पूर्ण फिनिशिंग सुनिश्चित होने के बाद ही संबंधित कार्य का भुगतान किया जाए।

उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष संभावित जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्री निवास के विस्तार के लिए कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने उसके पैराफिट को कॉरिडोर के अन्य हिस्सों में बनाए गए पैराफिट के अनुरूप रखने के निर्देश दिए, ताकि पूरे कॉरिडोर में एकरूपता बनी रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें