राखी का मतलब प्यार, विश्वास और सम्मान का अटूट रिश्ता : सूरज सिंह

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आईं सैकड़ों बहनों ने सूरज सिंह की कलाई पर राखी बांधी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोण्डा। बुधवार को सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल, गोण्डा के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल, शिक्षिकाओं एवं स्टाफ के साथ-साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचीं सैकड़ों बहनों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल रीना तिवारी ने सूरज सिंह को तिलक लगाकर, आरती उतारकर तथा रक्षा सूत्र बांधकर की। इस दौरान भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की रक्षा की भावना को मजबूत बनाए रखने की प्रार्थना की गई। इसके बाद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आईं सैकड़ों बहनों ने सूरज सिंह की कलाई पर राखी बांधी।

राखी का मतलब प्यार, विश्वास और सम्मान का अटूट रिश्ता : सूरज सिंह

इस अवसर पर सूरज सिंह ने कहा कि “भाई-बहन का रिश्ता अनमोल होता है, जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। बचपन के नटखटपन से शुरू होने वाला यह रिश्ता कब प्रेम, रक्षा, सम्मान और विश्वास के मजबूत बंधन में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। मेरी राखी का मतलब सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि बहनों के प्यार और विश्वास की जिम्मेदारी है।”

महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने की जनसुनवाई, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश Read More महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने की जनसुनवाई, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका सुमन सिंह ने “समझो न रेशम का तार भैया” गीत प्रस्तुत कर भाई-बहन के प्रेम को अभिव्यक्त किया। वहीं शैली पटेल ने “माता भी तू, पिता भी तू...” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया।

निकली कलश यात्रा,108 कन्याओं ने किया 12 ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक Read More निकली कलश यात्रा,108 कन्याओं ने किया 12 ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक

अध्ययनरत छात्रों के अभिभावक श्रीमती पूजा राय एवं मानसी चौहान ने भी रक्षाबंधन से जुड़े अपने अनुभव और संस्मरण साझा किए। उन्होंने पर्व की प्रासंगिकता और भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने के विषय पर अपने विचार रखे।

बीजपुर पुलिस द्वारा दहेज मामले  में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More बीजपुर पुलिस द्वारा दहेज मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम के अंत में सूरज सिंह ने उपस्थित सभी बहनों का मुंह मीठा कराया तथा उन्हें उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सम्मान की भावना देखने को मिली।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें