नवीनतम
फीचर्ड
भारत
समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं उपस्कर लिएएलिम्को कानपुर के सहयोग कैंप का आयोजन
बस्ती जिले में समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण मापन कैंप का आयोजन बीआरसी विक्रमजोत में कराया गया,
बस्ती। बस्ती जिले में समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण मापन कैंप का आयोजन बीआरसी विक्रमजोत में कराया गया, जिसमें कुल 156 बच्चों का परीक्षण किया गया। इन सभी बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल बैसाखी, व्हील चेयर, सी.पी. चेयर, ID TLM कीट, हियरिंग एड ब्रेल किट आदि उपकरण 27 अक्टूबर 2026 को प्रदान किए जाएंगे। जनपद में अभी कुल 2 उपकरण मापन कैंप का आयोजन होना है जो कल 21 अगस्त को बी.आर.सी सॉउघाट में और 22 अगस्त 2026 को बी.आर.सी. बहादुरपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर एलिम्को से आए हुए कृत्रिम अंग विशेषज्ञ फैसल करीम, अखिलेश यादव, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल, तकनीशियन विवेक कुमार और डाटा ऑपरेटर आकाश द्वारा परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी के निर्देशानुसार जिला समन्वयक सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा इसमें सभी स्पेशल एजुकेटर एवम् फीजियोथेरपिस्ट अजय पांडेय द्वारा सहयोग दिया गया। बच्चो का ऑनलाइन UDID में सहयोग महिंद्रा टेक फाउंडेशन की ऋतु पांडेय और अभिषेक द्वारा किया गया।
education news basti news local news uttar pradesh news basti education Basic education department education department public welfare government scheme Basti News Update Basti district empowerment Uttar Pradesh Education Accessibility Child Welfare Social Welfare Disability Support Inclusive Education Samagra Shiksha Children with Disabilities Special Education Integrated Education Divyang Children Assistive Devices Equipment Distribution Assistive Technology ALIMCO Kanpur ALIMCO Camp Vikramjot BRC BRC Vikramjot Disability Assessment Camp Equipment Assessment Camp Tricycle Crutches Wheelchair CP Chair ID TLM Kit Hearing Aid Braille Kit Special Educators Physiotherapy UDID UDID Card Disability Services Inclusive Education Initiative Disability Awareness


Comments