6148 रसोइयों को मिला सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ा मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

विकास भवन सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

उन्नाव। विकास भवन सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी घनश्याम मीना, सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़े मानदेय की राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।
 
सरकार ने रसोइयों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है। साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, कार्य के दौरान घटना होने पर दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा और ड्रेस/साड़ी की राशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई है। जिले के 6148 रसोइयों को इसका लाभ मिलेगा।
 
लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदेश की 11 रसोइयों को सम्मानित किया गया, जिसमें उन्नाव के सफीपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल ओसिया की रसोइया खिलाना भी शामिल रहीं।
 
जिलाधिकारी ने रसोइयों से भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार