निरंकारी मिशन ने जिला अस्पताल परिसर में रोपे 100 पौधे, हरित वातावरण का लिया संकल्प
इस अवसर पर संयोजक शीतला शरण मिश्रा ने सेवादल के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे बढ़कर सेवा करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
उन्नाव। विश्व वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर रविवार को संत निरंकारी मिशन की उन्नाव शाखा की ओर से पंडित उमाशंकर दीक्षित चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन के सेवादल, साधु संगत एवं महिला सेवादल के सदस्यों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ करीब 100 पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम में निरंकारी मिशन उन्नाव ब्रांच के संयोजक शीतला शरण मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला को आमंत्रित किया। मिशन की ओर से उनका पुष्प देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं मिशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।
इस अवसर पर संयोजक शीतला शरण मिश्रा ने सेवादल के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे बढ़कर सेवा करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में निरंकारी मिशन की ओर से विभिन्न हरित गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा नियमित रूप से पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सेवादल के भाई-बहनों और साधु संगत ने गुरु के आदेश को सेवा भाव के साथ पौधरोपण कर पूरा किया।
इस दौरान सहयोगी सेवादल संचालक मुकेश कुमार, सेवादल शिक्षक संदीप यादव, महिला सेवादल संचालिका गीता देवी समेत बड़ी संख्या में सेवादल सदस्य एवं साधु संगत मौजूद रही।
Unnao उन्नाव पौधरोपण वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण environmental protection District Hospital जिला अस्पताल Environmental Awareness पर्यावरण जागरूकता nature conservation प्रकृति संरक्षण संदीप यादव Plantation Drive Tree Plantation Program Green Campaign विश्व वृक्षारोपण दिवस संत निरंकारी मिशन निरंकारी मिशन उन्नाव पंडित उमाशंकर दीक्षित चिकित्सालय 100 पौधे हरित अभियान सेवादल साधु संगत महिला सेवादल शीतला शरण मिश्रा डॉ. एसके शुक्ला मुकेश कुमार गीता देवी हरित गतिविधियां पौधों की देखभाल World Tree Plantation Day Sant Nirankari Mission Nirankari Mission Unnao Pandit Umashankar Dixit Hospital 100 Saplings Sevadal Sadh Sangat Women Sevadal Sheetla Sharan Mishra Dr SK Shukla Green Activities


Comments