मां शांति आईटी संस्थान एवं एमएसडी लॉ कॉलेज में ध्वजारोहण व प्रभात फेरी का आयोजन।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां शांति आईटी संस्थान एवं एमएसडी लॉ कॉलेज, बाबूगंज, प्रयागराज तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान परिसर में ध्वजारोहण एवं भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
प्रयागराज 
 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां शांति आईटी संस्थान एवं एमएसडी लॉ कॉलेज, बाबूगंज, प्रयागराज तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान परिसर में ध्वजारोहण एवं भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान संस्थान में प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में सहभागिता की। प्रभात फेरी संस्थान परिसर से प्रारंभ होकर बाबूगंज बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश केसरवानी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
 
इस अवसर पर निदेशक इंजीनियर योगेश केसरवानी, केंद्र प्रबंधक आलोक गुप्ता, रविंद्र मित्र शास्त्री, धीरेंद्र रंजन, एम.ए. सिद्दीकी, नीरज जायसवाल, अबुल कलाम, अजय द्विवेदी, रेयॉन मोमिन, काशिद जमीर, अतुल यादव, रामबहादुर, राजकुमार, नैतिक केसरवानी, धर्मजीत यादव, गौरी यादव, श्रद्धा तिवारी, लक्ष्मी पांडेय सहित संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
 
प्रभात फेरी के माध्यम से क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम, भाईचारे, एकता और कौशल विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देश की समृद्धि और उन्नति की मंगलकामना के साथ हुआ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें