कमरौली पुलिस द्वारा लूट का खुलासा, लूट की चेन पीली धातु

10 हजार रुपये नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 01 अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी सहित कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में  क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कमरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 133/26 धारा 109(6) बीएनएस में घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की सुरागरसी पतारसी के दौरान सीटीटीवी फुटेज व अन्य विभिन्न साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त सतेन्द्र कुमार निषाद उर्फ कालिया पुत्र मुनेश्वर कुमार निवासी डीआरएम पुलिया कनौसी मानक नगर थाना कृष्णानगर कमिश्नरेट लखनऊ व चेन खरीदने/बेचने वाले अभियुक्त गगनप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी 288/152 आर्या नगर थाना नाका कमिश्नरेट लखनऊ को गिरफ्तार कर लूटी गयी चेन पीली धातु, 10 हजार रुपये नगद,व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चेहरा छिपाने में प्रयुक्त हेलमेट बरामद किया गया।

बरामद रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्त सतेन्द्र ने बताया कि दिनांक 13.08.2026 को UPSIDC कॉलोनी से एक महिला से चेन छीनकर भाग गया था तथा उसी दिन अपने साथी गगनप्रीत सिंह को बेचन हेतु दिया था । चेन के बदले गगनप्रीत सिंह ने उसे ₹15,000/- एडवांस दिया था, शेष रुपये चेन बेंचने के बाद देने के लिए कहा था । बरामद चेन के बारे में अभियुक्त गगनप्रीत ने बताया कि यह चेन सतेन्द्र ने उसे बेंचने के लिए दिया था, लखनऊ में CCTV लगे होने के कारण चेन नहीं बिक पाया था । जिसे आज बनभरिया मोड़ पर सतेन्द्र के साथ मिलकर बेंचने की बात हुई थी।

बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर थाना कमरौली पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र एक अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरा है जिसके विरुद्ध जनपद लखनऊ ,बाराबंकी, अमेठी में लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट व गुण्डा अधिनियम में कुल 39 अभियोग पंजीकृत है । उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा 25,000/- रुपये नगद का पुरस्कार की घोषणा की गई है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें