हाईवे किनारे खड़े 285 वाहनों पर कार्यवाही
मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चल रहा है अभियान
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हाइवे किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।अभियान में संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया
गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने, वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया ।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 285 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई । यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने
यातायात पुलिस का सहयोग करें |
kanpur road safety सडक सुरक्षा traffic rules कानपुर Highway safety Accident Prevention Police Action पुलिस कार्रवाई Kanpur Traffic Police कानपुर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालान यातायात नियम यातायात अभियान हाईवे सुरक्षा Traffic Challan Traffic Campaign हाईवे किनारे वाहन Vehicles on Highway 285 वाहनों पर कार्रवाई 285 Vehicles Challaned मार्ग दुर्घटना रोकथाम सड़क किनारे पार्किंग Roadside Parking अनधिकृत पार्किंग


Comments