अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी ने अमित अवस्थी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की जिम्मेदारी, मोहनलालगंज के खरेहना गांव से है पैतृक संबंध ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ । 
 
 
अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी ने संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए अमित अवस्थी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
 
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि अमित अवस्थी लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार, अमित अवस्थी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
 
अमित अवस्थी का मोहनलालगंज क्षेत्र के खरेहना गांव से पैतृक संबंध है। प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने फोन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
 
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित अवस्थी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के हित में काम करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प जताया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें