शक्तिनगर पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, जनपद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
ब्यूरो रिपोर्ट
शक्तिनगर / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई ।दिनांक 17.08.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में रोकथाम जुर्म जरायम एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एम0जी0आर0 बस्ती रेलवे लाइन के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों सूरज गिरी एवं शिवा कुमार स्वीपर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP64BC0234 बरामद की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान अभियुक्तों द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 15.08.2026 को रेलवे लाइन फील्ड के पास काली मंदिर, शक्तिनगर से चोरी करना स्वीकार किया गया।
बरामद मोटरसाइकिल का ई-चालान एप के माध्यम से मिलान करने पर वाहन स्वामी अशोक गुप्ता पुत्र शिवजी शाह, निवासी काली मंदिर बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र* के नाम पंजीकृत होना पाया गया। वादी मुकदमा अशोक गुप्ता को मौके पर बुलाकर मोटरसाइकिल की पहचान कराई गई, जिस पर वादी द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को अपनी चोरी गई मोटरसाइकिल के रूप में पहचान की गई।
बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-153/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्तगण को दिनांक 17.08.2026 को समय करीब 20:21 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—सूरज गिरी पुत्र राजू गिरी, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी पी0डब्ल्यू0डी0 मोड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,
शिवा कुमार स्वीपर पुत्र अरविन्द कुमार स्वीपर, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी पी0डब्ल्यू0डी0 मोड़, देशी आबकारी की दुकान के पीछे, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास—
अभियुक्त सूरज गिरी पुत्र राजू गिरी-मु0अ0सं0-46/2023, धारा 379, 411, 413, 414 IPC।मु0अ0सं0-47/2023, धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 IPC।,मु0अ0सं0-48/2023, धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 IPC।
अभियुक्त शिवा कुमार स्वीपर पुत्र अरविन्द कुमार स्वीपर—
मु0अ0सं0-154/2023, धारा 115(2), 351(2), 352 BNS।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सत्येंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर,उ0नि0 सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर,उ0नि0 रंजीत कुमार, हे0का0 दिनेश कुमार भारती, का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर शामिल रहे।


Comments