बिस्कोहर में पूर्व मंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी  की ओर से गुरुवार को बिस्कोहर मंडल में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में एक विशाल तिरंगा  यात्रा  निकाली गई।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर(सिद्धार्थनगर)।
 
भारतीय जनता पार्टी  की ओर से गुरुवार को बिस्कोहर मंडल में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में एक विशाल तिरंगा  यात्रा  निकाली गई। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा की शुरुआत सुबह  9:30 बजे कस्बे के ऐतिहासिक परशुराम तिराहा से शुरू हुई।इसके बाद देशभक्ति के गगनभेदी नारों के बीच यात्रा मंगल बाजार रोड, मुख्य कस्बा, चौक रोड व उत्तर यादव डीह मार्ग से होते हुए दोपहर 11:15 बजे अटल नगर बेलवा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर संपन्न हुई।
 
इस भव्य राष्ट्रीय उत्सव में नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, फतेहबहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा, जय प्रकाश पाण्डेय, बलराम मिश्रा,अनुपम पाण्डेय निवर्तमान प्रधान पतिनिधि,राम नरेश पासवान, नृपेंद्र सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, अमन चौरसिया, कुटूर पाण्डेय, रवि सिंह, लवकुश शुक्ला, अमित पाण्डेय, कन्हैया वरुण, मनीराम प्रजापति, बलराम मिश्रा अरविन्द गुप्ता,पिंकू मोदनवाल, राजमणि दुबे, लालू नाई, सूर्यमणि चौधरी, मोनू गुप्ता,सहित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व बीआईसीटी के शिक्षक और बच्चे भारी संख्या में शामिल रहे। सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी हरेकृष्ण उपाध्याय त्रिलोकपुर , चौकी बिस्कोहर अमित कुमार शाही,पुलिस टीम पूरी यात्रा में मुस्तैद रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें