हर घर तिरंगा अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

जिलाधिकारी ने छात्राओं से हर घर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों को प्रेरित करने का किया आह्वान

राजेश तिवारी Picture
Published On

तिरंगे की गरिमा एवं ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करने पर जिलाधिकारी ने दिया विशेष जोर

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

सचिव रजनी दूबे की मिलीभगत से ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी में जारी है फर्जीवाड़ा Read More सचिव रजनी दूबे की मिलीभगत से ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी में जारी है फर्जीवाड़ा

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा देशभक्ति की भावना को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाए, ताकि जनपद के अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराए और पूरा सोनभद्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाए।

पीडीए चौपाल में सपा ने साधा भाजपा पर निशाना Read More पीडीए चौपाल में सपा ने साधा भाजपा पर निशाना

उन्होंने तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है, इसलिए उपयोग के बाद उसे इधर-उधर न फेंका जाए तथा सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा किए गए ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।

सीमाई क्षेत्र के नागरिक रोजगारपरक प्रशिक्षण लेकर आय अर्जन कर सकते है - संजय कुमार Read More सीमाई क्षेत्र के नागरिक रोजगारपरक प्रशिक्षण लेकर आय अर्जन कर सकते है - संजय कुमार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार