नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
धूमधाम के साथ निकली सुंदरी मंडल की तिरंगा यात्रा
जवेदा के पंचायत भवन से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया
बरेली/ विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत भाजपा के सुंदरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा में भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार भूमि विकास बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर रविंद्र सिंह राठौड़ विधायक डॉक्टर एमपी आर्य जिला मंत्री महिला मोर्चा डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार मीना गंगवार के साथ ही बड़े गौरव के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन।
जवेदा के पंचायत भवन से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया यहां से गांव में भ्रमण करते हुए माधौपुर जाने वाली सड़क के तिराहे पर बने शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित वीरेंद्र सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया भारी भीड़ के साथ इस तिरंगा यात्रा में लोग सम्मिलित हुए।
इसमें ग्राम प्रधान गंगाराम एवं अन्य भाजपा के कार्य करता भी सम्मिलित हुए इसमें विशेष रूप से सुंदरी मंडल के अध्यक्ष ठाकुर जयदीप सिंह के इस क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा में जुटी भीड़ से जनप्रतिनिधि हुए गदगद इसके बाद शिव मंदिर पर पहुंचने के बाद भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया।
और कहा यह तिरंगा यात्रा अभी तक केवल 15 अगस्त 26 जनवरी के पर्वों पर केवल सरकारी कार्यालय पर ही सीमित थी परंतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी का गौरव बढ़ाते हुए इस तिरंगा यात्रा को प्रत्येक जगह पर संचालित करने का कार्य किया यह हम सबके लिए गौरव का विषय है साथ ही यह तिरंगा यात्रा उन अमर शहीदों के लिए भी यादगार है।
जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना परिवार के साथ अपना जीवन इस देश को समर्पित किया यह उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और श्रद्धांजलि भी है आज हम सब उनके ऋणी हैं यदि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी ना दी होती तो हम आज भी गुलाम होते और इस तिरंगे को सलाम नहीं कर पाते यहीं पर घूम विकास बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर रविंदर सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा यह तिरंगा यात्रा हम सबके लिए गौरव का विषय है।
परंतु जब तक देश की 140 करोड़ आबादी के हाथ में यह तिरंगा ध्वज नहीं आएगा तब तक इस आजादी का पूर्ण आनंद प्राप्त नहीं हो पाएगा इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को संचालित किया है जिसके तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यहां पर उपस्थित भाजपा के सुंदरी मंडल अध्यक्ष ठाकुर जयदीप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जमुना प्रसाद कश्यप डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार विधायक डॉक्टर आर्य पूर्वब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार गंगवार उर्फ पिंटू नदकिशोर श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
bareilly news स्वतंत्रता दिवस Independence day har ghar tiranga हर घर तिरंगा भदपुरा ब्लॉक Bhadpura Block बरेली न्यूज भदपुरा ब्लॉक प्रमुख Bareilly latest news Ravi Shankar Gangwar Tiranga Rally बरेली लेटेस्ट न्यूज Sundari Mandal Tiranga Yatra सुंदरी मंडल तिरंगा यात्रा BJP Sundari Mandal भाजपा सुंदरी मंडल Tiranga Yatra Bareilly बरेली तिरंगा यात्रा तिरंगा रैली Bhadaura News भदपुरा न्यूज Bhadpura Block Pramukh


Comments