नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
उर्जा राजधानी को उर्जावान अधिकारी मिलना किसानो के हित में- योगेन्द्रपाल सिंह
सहायक आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त विन्ध्याचल मंडल से की शिष्टाचार भेंट
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विन्ध्याचल मंडल योगेन्द्रपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की और पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
संयुक्त आयुक्त ने सहायक आयुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि उर्जा की राजधानी सोनभद्र मे संजय वर्मा जैसे उर्जावान अधिकारी की नियुक्ति एक शुभ संकेत है तथा मुझे विश्वास है कि विभाग और किसानों के हित मे इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
सहायक आयुक्त ने जनपद सोनभद्र मे चल रही योजनाओ की अद्यतन प्रगति से संयुक्त आयुक्त को अवगत कराया।इस अवसर पर आलोक,दिव्यांशु सिंह , दीपक सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Comments