संगठन की मजबूती से ही अनुप्रिया पटेल बनेंगी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री -आनन्द पटेल ‘दयालु’

ओबरा विधानसभा की बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र -

अपना दल (एस) ओबरा विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक ओबरा स्थित ओम चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ खरवार ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक लक्ष्यों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

IMG-20260810-WA0079

स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र साइकिल महायात्रा से जागरूकता Read More स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र साइकिल महायात्रा से जागरूकता

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। संगठन तभी मजबूत होगा, जब हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और एकजुटता के साथ काम करेंगे।

बस में महिला यात्री के लाखों के जेवरात चोरी Read More बस में महिला यात्री के लाखों के जेवरात चोरी

आगे उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर अनुप्रिया पटेल एवं आशीष भैया के हाथों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए।

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. नीता यादव Read More नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. नीता यादव

जिसके क्रम में श्री दयालु ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। वह दिन दूर नहीं, जब हमारे सामूहिक प्रयासों से माननीय अनुप्रिया पटेल जी को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में एक मजबूत राजनीतिक आधार तैयार होगा।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जनाब महताब आलम, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी एकजुट होकर पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से संगठन को नई ताकत मिलेगी।

इसी क्रम में जिला महासचिव एवं ओबरा विधानसभा सह प्रभारी शिवदत्त दुबे ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ओबरा विधानसभा के कार्यकर्ता सोनभद्र में एक नई मिसाल कायम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ओबरा विधानसभा को जिले की सबसे मजबूत संगठनात्मक इकाई बनाया जाएगा।बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनाब शिबू शेख जिला उपाध्यक्ष, सोनी खान जिला कार्यकारिणी सदस्य, इंद्रजीत रावत जिला कार्यकारिणी सदस्य, रवि सिंह जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच एवं राजकुमार यादव जिला उपाध्यक्ष युवा मंच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष जनाब शरीफ खान, सत्य प्रकाश पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष, सुखंभर राव विधानसभा अध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति मंच, राम लखन खरवार विधानसभा महासचिव, राजकुमार भारती विधानसभा अध्यक्ष विधि मंच, बालकिशन पटेल विधानसभा सचिव, जगमोहन, राम जान सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पार्टी के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।संगठन मजबूत होगा, तभी राजनीतिक लक्ष्य मजबूत होंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता के बीच संगठन विस्तार को लेकर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में ओबरा विधानसभा में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार