नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गांधी धाम में निःशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरआत
समृद्धि जन कल्याण संस्थान की पहल, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा मुफ्त शिक्षा का अवसर
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर/ सोनभद्र-
समृद्धि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व एवं उपाध्यक्ष जावेद अहमद के दिशा निर्देशन में गांधी धाम में निःशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्र का शुभारंभ थाना प्रभारी राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस पहल से गांधी धाम एवं आसपास के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल के बाद नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के महामंत्री महावीर सिंह गोंड ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। शिक्षा केंद्र में बच्चों को शाम के समय पढ़ाया जाएगा, जहां अध्यापक सूरज कुमार बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा जल्द ही नेमना, पिंडारी, बीजपुर और डोडहर में भी निःशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम है। संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में मनीष यादव, जय सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार, अध्यापक सूरज कुमार सहित स्थानीय निवासी राकेश कुमार एवं शशि कुमार मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांधी धाम में निःशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।


Comments