नवीनतम
फीचर्ड
श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी में ध्वजारोहण के दौरान ऊपर से रस्सी टूटकर राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर गया
समारोह में मचा हड़कंप
श्रीभूमि : 16 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के केंद्रीय समारोह के दौरान पाथारकांदी में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब ध्वजारोहण के बीच ऊपर से रस्सी टूटकर राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होना था, लेकिन करीब 10 मिनट की देरी से सुबह 9:10 बजे ध्वजारोहण किया गया। अनुमंडलाधिकारी सप्तती एंडोये द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के दौरान ही ऊपर से रस्सी टूट गई और राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर पड़ा।
घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी और असहजता का माहौल बन गया। स्थिति को संभालते हुए तत्काल दूसरा राष्ट्रीय ध्वज लाया गया और दोबारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
तैयारियों पर उठे सवाल
स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में इस तरह की घटना ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय ध्वज और पूरी व्यवस्था की उचित जांच एवं परीक्षण किया गया था या नहीं।
घटना के बाद पाथारकांडी में लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा का माहौल है। अब सवाल यह उठ रहा है कि इतने महत्वपूर्ण सरकारी आयोजन में ऐसी चूक आखिर कैसे हुई। सरकार इस पर क्या कार्रवाई करते हैं देखने का विषय है.
tiranga flag hoisting national flag श्रीभूमि श्रीभूमि जिला प्रशासनिक लापरवाही Patharkandi News प्रशासनिक तैयारियां राष्ट्रीय ध्वज Independence Day 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह तिरंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस Sreebhumi News ध्वजारोहण Patharkandi पाथारकांदी पाथारकांदी समाचार ध्वजारोहण के दौरान हादसा राष्ट्रीय ध्वज गिरा Flag Fell Down ध्वजारोहण में चूक सरकारी समारोह Independence Day Ceremony स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम


Comments