बांसी नगर में हर घर तिरंगा पदयात्रा का आगाज

तिरंगे की शान में उमड़ा राष्ट्रप्रेम का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बांसी (सिद्धार्थनगर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को बांसी नगर में ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा का भव्य आगाज हुआ। राप्ती नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माधव बाबू पार्क तिराहा पहुंची, जहां पदयात्रा एक सभा में परिवर्तित हो गई।
 
हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिक पदयात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी निष्ठा का संदेश दिया।पदयात्रा में विधायक बांसी राजा जयप्रताप सिंह, अमय पाण्डेय, पूनम जायसवाल, सरोज जायसवाल, गौरीशंकर अग्रहरि, रामशरन मौर्य, हरगोविंद साहू, कुबेर बारी, विष्णु जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, अनुपमा सिंह दूबे, मनीषा निषाद, सनी जायसवाल, बजरंगी वर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य राष्ट्रप्रेमी लोग शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें