फुलवारी पब्लिक स्कूल में धूमधाम व देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारीगण का विशेष और सराहनीय योगदान रहा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

​गोण्डा। स्थानीय 'फुलवारी पब्लिक स्कूल' के प्रांगण में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। ​कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के मधुर गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष श्री वीर विक्रम सिंह, श्रीमती मालती सिंह, डायरेक्टर क्रांति कुमार सिंह, प्रबंधिका श्रीमती नीता सिंह, उपप्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, पी.पी. यादव, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आर. बी. बघेल एवं श्री अजय विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर मां भारती व अमर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
 
फुलवारी पब्लिक स्कूल में धूमधाम व देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
 
​सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे के विद्रोह पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाती 'ऑपरेशन सिंदूर' की गाथा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। वहीं साइन भाषा (सांकेतिक भाषा) में प्रस्तुत किए गए राष्ट्रगान ने सभी को भावविभोर कर दिया। ​मंच का कुशल और प्रभावी संचालन कक्षा 10 की छात्रा सौम्या पांडे और ओजस्वी सिंह ने किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
 
 
 
​इसके पूर्व, 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को विद्यालय द्वारा एक विशाल प्रभात फेरी (पैदल मार्च) निकाली गई, जिसे विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह एवं मालती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर पीएसी लाइन होते हुए अंबेडकर चौराहे के समीप क्रांति उपवन तक पहुंची। ​कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारीगण का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें