नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
डीएम ने सीएचसी मिठवल किया निरीक्षण : दो कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब
एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल, तिलौली का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कुल 32 कर्मचारियों के सापेक्ष विक्रम सिंह एवं मनीष पाण्डेय अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आकस्मिक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, महिला वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष तथा लैब का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
siddharthnagar news Shivsharanappa GN Siddharthnagar Latest News शिवशरणप्पा जीएन सरकारी अस्पताल सिद्धार्थनगर न्यूज DM surprise inspection डीएम निरीक्षण DM Inspection सिद्धार्थनगर लेटेस्ट न्यूज CHC Mithwal सीएचसी मिठवल Mithwal CHC सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल Tilouli News तिलौली न्यूज डीएम का आकस्मिक निरीक्षण Siddharthnagar DM सिद्धार्थनगर डीएम Health Center Inspection स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण


Comments