सर्व धर्म महासभा द्वारा तिरंगा यात्रा एवं झंडा रोहण

सभी धर्म के लोग रहे मौजूद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अखिल भारतीय सर्व धर्म महासभा एवं कुल हिंद जमीअतुल आवाम द्वारा  तिरंगा यात्रा एवं झंडारोहण कार्यक्रम  का आयोजन हुआ झंडा रोहण से पहले सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जंगे आजादी में शहीद होने वाले महान वीरों को खिराजे अकीदत पेश की कार्यक्रम संस्था के कार्यालय स्थित कुली बाजार से महामंत्री महबूब आलम खान के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोगों ने एक साथ हाथों में हाथ डालकर एकता का पैगाम दिया और कहा कि हिंदुस्तान को सभी धर्म के लोगों ने मिलकर आजाद कराया हमे अपनी आने वाली नस्लों को अपने महान वीरों और क्रांतिकारी के बारे में जरूर बताना चाहिए।
 
हमें हमारे मुल्क की आजादी कैसे मिली अपने बच्चों को उनके किस्से सुनना चाहिए साथ ही साथ उन लाखों लोगों को भी अपनी दुआओं में याद रखना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी की खातिर अपनी जाने की कुर्बानी पेश की इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री महबूब आलम खान, शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब, राष्ट्रीय सचिव सरदार राजेंद्र सिंह, कुलदीप बाबा, मसीही पंडित, राजेश मिश्रा, पादरी डायमंड युसूफ कारी, सगीर आलम कारी, आरिफ रजा, राहुल दीक्षित, पार्षद सुशील तिवारी,  आफताब आलम, भोलू, अलीम खान, रोमन, एडवोकेट चंद्रशेखर सोनकर, गुड्डू चौधरी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें