इटवा में जयवर्धन तिवारी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकला

कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल हुए है इसके लिए उन्होंने ने सभी  के प्रति आभार व्यक्त किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को इटवा मंडल में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में एक भव्य विशाल तिरंगा  यात्रा धूमधाम से निकाली गई।  जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत लगभग 11 बजे  डाक बंगले से  विशाल विशाल  जनसमूह के साथ शुभारंभ हुआ।
 
देशभक्ति के गगनभेदी नारों के बीच यात्रा मुख्य चौराहा रोड से बलरामपुर मार्ग  वाले सड़क से होते हुए दोपहर 12 बजे महादेव घुरहू चौराहा पर पेट्रोल पम्प के सामने अग्रहरि के घर  के पास मंच पर पहुंचते हुए जयवर्धन तिवारी ने सभी साथियों के साथ मंच पर खड़े होकर क्षेत्र से आए हुए सभी कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बारिश में सभी लोग आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल हुए है इसके लिए उन्होंने ने सभी  के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
इस  दौरान सुधीर तिवारी, अखंड पाल सिंह,संजय सिंह, मार्कण्डेय पाण्डेय, रामतेज शुक्ला, राजेश अवस्थी उर्फ कालिया बाबा,सुनील पाण्डेय, माधव यादव, हरि यादव,राम सागर चौधरी,रामनिवास उपाध्याय, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, जमींदार अग्रहरि, गिरीश चतुर्वेदी,शिव सागर मिश्रा,जोगिंदर दुबे,आज़ाद सिंह, अभय सिंह, मोना पाण्डेय, रोहन सोनी, द्वारपाल चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें