घर में घुसा सात फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बांस-बल्ली के सहारे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को घर से निकाला बाहर पास के तालाब में घुसा मगरमच्छ, दहशत के बीच ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के बंध‌इता मजरे में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ क्षत्रधारी कोल के घर में घुस गया। संयोगवश उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पड़ोसियों ने मगरमच्छ को घर में घुसते देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

 

एलोपैथिक से ज्यादा भरोसा होम्योपैथिक पर कर रहे रोगी  Read More एलोपैथिक से ज्यादा भरोसा होम्योपैथिक पर कर रहे रोगी 

घर में मगरमच्छ घुसने से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना वन विभाग को दी गई। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए बांस और बल्ली की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाल दिया।

अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी होगी पहली प्राथमिकता -नवागत एस एस आई राम किशोर Read More अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी होगी पहली प्राथमिकता -नवागत एस एस आई राम किशोर


घर से निकलने के बाद मगरमच्छ पास स्थित एक तालाब में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन तालाब में मगरमच्छ के मौजूद होने से अब भी लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ किसी भी

थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

 

समय तालाब से निकलकर बच्चों, पशुओं या लोगों पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तालाब में जाल लगाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और उसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों में व्याप्त दहशत समाप्त हो सके। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हलिया संतोष कुमार राय ने बताया कि वन कर्मियों की टीम मौके पर जा चुकी है ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार