नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारी बारिश से कच्चा मकान धराशायी, परिवार बाल-बचाबाल बचे
लालगंज मीरजापुर।
संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी
मीरजापुर।विकास खण्ड हालिया क्षेत्र के बेलन बरौंधा कठार कोहरान बस्ती में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शुक्रवार को लखन लाल प्रजापति का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने आवासीय संकट खड़ा हो गया है। हालांकि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच मकान का एक हिस्सा पहले ध्वस्त हुआ, जिसके बाद पूरा घर जमीन पर गिर पड़ा। मकान में रखा घरेलू सामान, अनाज तथा अन्य उपयोगी वस्तुएं मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिवार की सहायता में जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रभावित लखन लाल प्रजापति ने बताया कि मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों को खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।


Comments