नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है, मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।
किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। तहसील तिलोई में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 08 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील गौरीगंज में 58 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 05 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई पूर्णिमा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार तिलोई सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात amethi news संपूर्ण समाधान दिवस revenue Department Uttar Pradesh administration अमेठी समाचार Sampoorna Samadhan Diwas जनसुनवाई DM Sanjay Chauhan जिलाधिकारी संजय चौहान प्रशासनिक बैठक शिकायत निस्तारण Public Grievance मुख्यमंत्री निर्देश Tiloi Tehsil तहसील तिलोई Time-bound Disposal Tiloi Amethi


Comments