वैभव वर्मा हत्याकांड: फरार मास्टरमाइंड सतीश भट्ट पर ₹25 हजार का इनाम,विवेचक द्वारा न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी

सीओ खजनी बोलीं— गिरफ्तारी के लिए कई टीमें सक्रिय, संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्युरो कार्यालय  (गोरखपुर)

गोरखपुर।  ख़जनी के बहुचर्चित वैभव वर्मा अपहरण एवं हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता सतीश भट्ट के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। न्यायालय से आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। विवेचक एवं थाना प्रभारी जयंत सिंह की प्रभावी पैरवी पर न्यायालय ने यह कार्रवाई की है। अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तारी के लिए कई टीमें सक्रिय

क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि फरार आरोपी सतीश भट्ट की गिरफ्तारी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद उसे ₹25 हजार का इनामिया अपराधी घोषित किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसजेएस लालगंज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  Read More एसजेएस लालगंज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

रिश्तेदारों और परिचितों पर भी नजर

भदोही के युवा बेरोजगार एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का उठाएं लाभ Read More भदोही के युवा बेरोजगार एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का उठाएं लाभ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के रिश्तेदारों, परिचितों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस, मोबाइल तकनीक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सचिवालय होगा आधुनिक और स्वच्छ, पत्रावलियों का होगा डिजिटलीकरण Read More सचिवालय होगा आधुनिक और स्वच्छ, पत्रावलियों का होगा डिजिटलीकरण

प्रदेशभर में चर्चित रहा था हत्याकांड

वैभव वर्मा अपहरण एवं हत्याकांड ने गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में व्यापक चर्चा बटोरी थी। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे सतीश भट्ट घटना के बाद से लगातार फरार है। पुलिस का मानना है कि पूरे षड्यंत्र में उसकी अहम भूमिका रही है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

गोरखपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को फरार आरोपी सतीश भट्ट के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले तो वह तत्काल स्थानीय पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


कार्रवाई होगी और तेज

फरार मास्टरमाइंड पर इनाम घोषित होने और एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि बहुचर्चित वैभव वर्मा हत्याकांड में आगे की विधिक कार्रवाई को गति मिल सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें