नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की आरके कॉलोनी, दीवानगंज से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
 
पीड़ित पिता के अनुसार, शुक्रवार देर रात उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। उनका आरोप है कि आरके कॉलोनी निवासी रोशन सिंह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं।
 
सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें