धसड़ा राजा (विकास खंड लालगंज) में बदहाल सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

लालगंज मिर्जापुर। 

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

मीरजापुर। विकास खंड लालगंज के अंतर्गत ग्राम धसड़ा राजा में सड़क की जर्जर स्थिति और बारिश के बाद हुए जलभराव से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना और दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

धसड़ा राजा (विकास खंड लालगंज) में बदहाल सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान

“हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला Read More “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है।

कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन Read More कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन

धसड़ा राजा (विकास खंड लालगंज) में बदहाल सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान

तारापीठ में होटल में भीषण आग, सात लोगों की मौत Read More तारापीठ में होटल में भीषण आग, सात लोगों की मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विकास खंड लालगंज के अधिकारियों से शीघ्र सड़क की मरम्मत तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें