नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्रों को बनायानिशाना
नगदी समेत लाखों का सामान गायब
बस्ती। बस्ती हर्रैया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने पुलिस की चौकसी को खुली चुनौती देते हुए दो प्रतिष्ठानों में सेंध लगा दी। उभाई ए लेकर मुर्दहवा घाट तक बेखौफ चोर ग्राहक सेवा केंद्रों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मुर्दहवा घाट स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोर पीछे से दीवाल काट कर घुस गए। उन्होंने केंद्र का ताला तोड़कर करीब 36 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, उभाई चौराहे पर स्थित एक अन्य ग्राहक सेवा केंद्र से भी नकदी और सामान चोरी होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही हर्रैया थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य सबूत जुटाए गए। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सतीश कुमार मिश्र ने बताया रोज की तरह गुरुवार की रात केंद्र बंद करके घर चला गया था। सुबह पहुंचने सामान बिखरा मिला। दुकान के पीछे से दीवाल काटकर चोरों द्वारा अंदर रखा करीब 36 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान गायब था।
घटना से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित संचालकों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।


Comments