रजिस्ट्री व्यवस्था पर बवाल, दूसरे दिन भी ठप रही रजिस्ट्रियां

.....मोहनलालगंज बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी, अधिसूचना वापस लेने तक आंदोलन की चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, संवाददाता।  नई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मोहनलालगंज तहसील में दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखा, जिससे तहसील परिसर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा।

अधिवक्ताओं ने शासन की नई अधिसूचना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अनावश्यक भागदौड़ और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उनका कहना है कि वर्षों से स्थानीय उप-निबंधक कार्यालय में सुचारु रूप से रजिस्ट्री का कार्य होता रहा है, ऐसे में नई व्यवस्था से आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी।

बार एसोसिएशन ने सरकार से तत्काल अधिसूचना वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

कार्य बहिष्कार में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महामंत्री देवेश सिंह, विनय कुमार मिश्रा, नितिन तिवारी, अंकित यादव, विपिन कुमार पाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार