माईलस्टोन एकेडमी में लगा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर, बच्चों को मिले सेहतमंद दांतों के टिप्स

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

विंध्याचल | 

 रामलाल साहनी

मीरजापुर।विंध्याचल स्थित माईस्टोन एकेडमी में आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों के दांतों की नि:शुल्क एवं गहन जांच की गई।


परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बच्चों को मुख की स्वच्छता और दांतों को स्वस्थ रखने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। जिन बच्चों में दांतों से जुड़ी कोई समस्या या कमियां पाई गईं, उन्हें बकायदा चिकित्सीय परामर्श (प्रिस्क्रिप्शन) के साथ घर भेजा गया, ताकि वे अपने अभिभावकों को जानकारी दे सकें और समय रहते उचित उपचार व सुरक्षात्मक कदम उठा सकें।

लेहड़िया में किशोर से मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग।  Read More लेहड़िया में किशोर से मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग। 


     इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने डॉक्टरों की पूरी टीम का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन के इस सराहनीय प्रयास और बच्चों के उत्साह को देखकर डॉक्टरों की टीम भी सेवा प्रदान करने के बाद काफी प्रसन्न एवं संतुष्ट नजर आई।

सवारियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल  Read More सवारियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार