बिजली चोरी पकड़ने पर अवर अभियंता को मिली धमकी, FIR की मांग

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

 मीरजापुर। हलिया मे 5 अगस्त। विद्युत चोरी के मामले में कार्रवाई के बाद अवर अभियंता को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अवर अभियंता ने थाना हलिया में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हलिया एवं देवरी उत्तर में तैनात अवर अभियंता रमाशंकर के नेतृत्व में 4 अगस्त को ग्राम थोथा में विद्युत जांच अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान एक उपभोक्ता के यहां कथित रूप से बिजली चोरी पकड़ी गई थी।

IMG_20260806_144310

जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित Read More जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित

अवर अभियंता का आरोप है कि अगले दिन 5 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे संबंधित व्यक्ति अनुराग अग्रहरी विद्युत उपकेंद्र परिसर पहुंचा और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने तथा सरकारी आवास को क्षति पहुंचाने की धमकी दी। साथ ही विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का भी प्रयास किया।

₹500 की रिश्वत पर जताई थी चिंता, अब ₹1 करोड़ के कथित रिश्वत मामले में IPS अधिकारी का नाम चर्चा में Read More ₹500 की रिश्वत पर जताई थी चिंता, अब ₹1 करोड़ के कथित रिश्वत मामले में IPS अधिकारी का नाम चर्चा में

पीड़ित अवर अभियंता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत में घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने का भी उल्लेख किया गया है।

कांवड़ यात्रा से लौटकर मूर्ति विसर्जन करने गया युवक यमुना में डूबा Read More कांवड़ यात्रा से लौटकर मूर्ति विसर्जन करने गया युवक यमुना में डूबा

 

थाना अध्यक्ष हलिया के सिऊजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया नहीं लगा थाना अध्यक्ष हलिया का फोन 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें