मिर्जापुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, लोग घरों में रहने को हुए मजबूर

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

लालगंज मीरजापुर। 

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

मीरजापुर।जनपद मिर्जापुर में पिछले कई घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब भर गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और कच्चे रास्तों पर भी पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

“हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला Read More “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है और कई लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है

गहने और खेत गिरवी रख जुटाए 60 हजार, विदेश जाकर फंसा युवक  Read More गहने और खेत गिरवी रख जुटाए 60 हजार, विदेश जाकर फंसा युवक 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें